2026 Royal Enfield Meteor 350 ऑरेंज स्पेशल एडिशन – नई लुक, एक्सेसरीज और भरोसेमंद क्रूजर अनुभव

अगर आप एक ऐसे राइडर हैं जो सिर्फ लुक्स और माइलेज नहीं बल्कि एक आरामदायक, स्टाइलिश और भरोसेमंद क्रूजर चाहते हैं, तो 2026 की Royal Enfield Meteor 350 ऑरेंज स्पेशल एडिशन आपके लिए परफेक्ट है। यह मॉडल नए ऑरेंज मेटैलिक कलर, ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स और प्रीमियम एक्सेसरीज के साथ आती है।

अगर आप 2026 में बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो इसे भी पढ़ें: ब्लॉग में आपको पूरी जानकारी मिलेगी – फीचर्स, डिजाइन, एक्सेसरीज, माइलेज, टॉप स्पीड और ऑन रोड कीमत – चलिए सब कुछ विस्तार से जानते हैं।

इसे भी पढ़ें: Bajaj Pulsar 150 

Royal Enfield Meteor 350 का इंजन और परफॉर्मेंस

Meteor 350 में J1 सीरीज का 349 cc एयर प्लस ऑयल कूल्ड सिंगल सिलेंडर फोर स्ट्रोक इंजन मिलता है। यह इंजन 20.4 BHP की मैक्स पावर और 27 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह शहर में 30–32 km/l का माइलेज देती है। 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ यह बाइक लंबी राइड और क्रूजर राइडिंग के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। टॉप स्पीड लगभग 118–120 km/h के आसपास है।

इसे भी पढ़ें: TVS Radeon 110

स्टाइल और प्रीमियम लुक

ऑरेंज स्पेशल एडिशन में नया मेटैलिक ऑरेंज कलर है जिसमें हल्के चमकीले पार्टिकल्स नजर आते हैं। 15 लीटर का मेटल बॉडी टैंक है और उस पर 3D Meteor 350 का क्रोम एंब्लम है। पेट्रोल कैप भी क्रोम फिनिश में है। साइड पैनल पर Royal Enfield का 3D क्रोम एंब्लम और मैट्योर 350 की ब्रांडिंग है।

फ्रंट में स्प्लिट एलईडी हेडलैम्प सेटअप है। फ्रंट फेंडर ऑरेंज प्लास्टिक का है और रियर फेंडर मेटल का है। राउंड शेप में एलईडी टेल लैंप क्रोम ट्रीटमेंट के साथ दिया गया है।

एक्सेसरीज और सेफ्टी फीचर्स

इस स्पेशल एडिशन में ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स हैं। फ्रंट टायर 100/90-19 साइज का है। फ्रंट में 300 mm और रियर में 270 mm डिस्क ब्रेक है, दोनों में ड्यूल चैनल ABS दिया गया है।

  • लेग गार्ड – ₹4200
  • फॉग लैंप (दोनों) – ₹6500
  • शंप गार्ड – ₹2800–₹2900
  • फुटपैग्स (दो पीस) – ₹2600
  • टूरिंग सीट – लगभग ₹6000–₹6500
  • बैक रेस्ट – एक्सेसरीज के रूप में उपलब्ध

राइडिंग और कंफर्ट

Meteor 350 क्रूजर स्टाइल की बाइक है। हैंडलबार राइडर की तरफ झुका हुआ है जिससे आरामदायक राइडिंग पोजिशन मिलती है। सीट हाइट 765 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm है। फुटपैग्स थोड़े आगे की तरफ हैं जिससे लॉन्ग राइड में आराम मिलता है। साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ सेंसर, बैक रेस्ट और एडजस्टेबल शॉकर राइडिंग कंफर्ट को और बढ़ाते हैं।

कंसोल और एडवांस फीचर्स

सेमी डिजिटल कंसोल में एनालॉग स्पीडोमीटर और MID डिस्प्ले है। इसमें फ्यूल गेज, ट्रिप A/B/F, इको इंडिकेटर और सभी जरूरी वार्निंग लाइट्स शामिल हैं। 3 लीटर का रिजर्व पेट्रोल टैंक भी है। मोबाइल चार्जिंग के लिए 27 वॉट का टाइप C पोर्ट दिया गया है। क्लच और ब्रेक लीवर एडजस्टेबल हैं।

अधिक जानकरी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट देखे Royal Enfield Meteor 350

कीमत और वारंटी

Royal Enfield Meteor 350 ऑरेंज स्पेशल एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत ₹2,18,620 है। इंश्योरेंस और आरटीओ के साथ ऑन रोड कीमत लगभग ₹2,53,137 पड़ती है। कंपनी की तरफ से 3 साल या 30,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है।

FAQs

Q1. Meteor 350 का इंजन कौन सा है?

इसमें J1 सीरीज का 349 cc एयर प्लस ऑयल कूल्ड सिंगल सिलेंडर फोर स्ट्रोक इंजन मिलता है जो 20.4 BHP की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Q2. Meteor 350 का माइलेज कितना है?

यह बाइक शहर में 30–32 km/l का माइलेज देती है और हाईवे पर भी लगभग इतना ही एफिशिएंट है।

Q3. Meteor 350 की टॉप स्पीड क्या है?

इसकी टॉप स्पीड लगभग 118–120 km/h के आसपास है।

Q4. कौन-कौन सी एक्सेसरीज लगाई जा सकती हैं?

इसमें लेग गार्ड, फॉग लैंप, शंप गार्ड, फुटपैग्स, टूरिंग सीट और बैक रेस्ट जैसी एक्सेसरीज लगाई जा सकती हैं।

Q5. Meteor 350 की ऑन रोड कीमत कितनी है?

एक्स-शोरूम कीमत ₹2,18,620 है, इंश्योरेंस और आरटीओ मिलाकर ऑन रोड कीमत लगभग ₹2,53,137 पड़ती है।

Q6. सीट हाइट और राइडिंग कंफर्ट कैसी है?

सीट हाइट 765 mm है। हैंडलबार राइडर की तरफ झुका हुआ है और फुटपैग्स थोड़े आगे की तरफ हैं, जिससे लॉन्ग राइड में आरामदायक राइडिंग पोजिशन मिलती है।

Q7. ब्रेक और सेफ्टी फीचर्स क्या हैं?

फ्रंट में 300 mm और रियर में 270 mm डिस्क ब्रेक है, दोनों में ड्यूल चैनल ABS दिया गया है। साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ सेंसर भी है।

Leave a Comment