अगर आप ऐसे स्कूटर लवर हैं जिन्हें सिर्फ लुक्स और माइलेज नहीं बल्कि एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहिए जो स्टाइल, आराम और परफॉर्मेंस के साथ स्मार्ट फीचर्स भी दे तो Suzuki e-Access खास आपके लिए ही बनाई गई है। इसमें प्रीमियम फिट एंड फिनिश, एडवांस TFT डिस्प्ले, स्मार्ट कनेक्टिविटी और आरामदायक एर्गोनॉमिक्स देखने को मिलती हैं।
अगर आप 2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने की सोच रहे हैं, तो इसे भी पढ़ें: ब्लॉग में आपको पूरी जानकारी मिलेगी – यह स्कूटर कैसी है, इसका राइडिंग एक्सपीरियंस कैसा है, फीचर्स क्या हैं, कीमत कितनी है – चलिए सब कुछ विस्तार से जानते हैं।
इसे भी जरूर पढ़े : Royal Enfield Super Meteor 650
Suzuki e-Access का लुक्स और रोड प्रेजेंस
Suzuki e-Access की पहली नजर में यह आपको पेट्रोल Access जैसी फील देती है, लेकिन डिजाइन में नया और शार्प अंदाज भी देखने को मिलता है। फ्रंट मडगार्ड, स्लांटेड फ्रंट एप्लन और LED हेडलाइट इसे बाकी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से अलग बनाते हैं। रोड प्रेजेंस काफी यूनिक है और शहर की गलियों में भी यह स्कूटर आसानी से नोटिस होती है।
फ्रंट और रियर व्हील्स 12 इंच के हैं। फ्रंट टायर 90/90-12 और रियर टायर 110/80-12 साइज का है। फ्रंट में डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल पिस्टन कैलिपर दिया गया है, जबकि रियर में सिंगल साइडेड स्प्रिंग और बेल्ट ड्राइव के जरिए मोटर पावर व्हील पर पहुंचती है। सिंगल साइडेड सेटअप की वजह से मोटर और बेल्ट पूरी तरह नीट और क्लीन दिखाई देते हैं।
इसे भी जरूर पढ़े : Bajaj CT 110X
फिट एंड फिनिश और बिल्ड क्वालिटी
Suzuki e-Access की सबसे खास बात इसकी फिट एंड फिनिश क्वालिटी है। पैनल गैप्स, प्लास्टिक क्वालिटी और ओवरऑल फिनिशिंग एकदम कंसिस्टेंट है। स्कूटर प्रीमियम फील देता है और कहीं भी सस्ता या हल्का फील नहीं होता। Suzuki ने प्राइस थोड़ी प्रीमियम रखी है, लेकिन क्वालिटी के मामले में कोई समझौता नहीं किया है।
लाइटिंग और एक्सटीरियर डिटेल्स
स्कूटर में वर्टिकल DRL के साथ LED हेडलैंप है। इंडिकेटर बल्ब टाइप के हैं। पीछे की तरफ खूबसूरत टेल लैंप है जो स्कूटर के लुक को और एट्रैक्टिव बनाता है। चार्जिंग पोर्ट फ्रंट फ्लैप के अंदर दिया गया है, जिससे सीट खोलने की जरूरत नहीं पड़ती।
की-फॉब और कीलेस सिस्टम
Suzuki e-Access कीलेस सिस्टम के साथ आती है। की-फॉब में दो बटन मिलते हैं, जिनसे स्कूटर को ऑन और ऑफ किया जा सकता है। लेफ्ट साइड घुमाने पर सीट खुलती है और राइट साइड घुमाने पर फ्रंट चार्जिंग पोर्ट एक्सेस किया जा सकता है।
TFT डिस्प्ले और स्मार्ट फीचर्स
स्कूटर में 5 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, बैटरी वोल्टेज, रेंज, पावर कंजम्पशन, ओडोमीटर और ट्रिप इन्फो जैसी जानकारी मिलती है। Suzuki के ऐप से कनेक्ट करने पर मैप और अन्य स्मार्ट फीचर्स का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
Suzuki e-Access में दो राइड मोड हैं – Eco मोड और Ride A मोड। Eco मोड शहर की रोजमर्रा की सवारी के लिए पर्याप्त है, जबकि Ride A मोड में पावर डिलीवरी ज्यादा शार्प और रिस्पॉन्सिव होती है।
स्टोरेज और यूटिलिटी
अंडर-सीट स्टोरेज लगभग 15 लीटर का है। इसमें हाफ फेस या छोटे फुल फेस हेलमेट आराम से फिट होते हैं। सीट में लॉकिंग मैकेनिज्म है, जिससे सामान रखते समय सीट अपने आप होल्ड रहती है। फ्रंट में USB पोर्ट, मोबाइल पॉकेट और यूटिलिटी हुक भी दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बहुत काम आता है।
एर्गोनॉमिक्स और सीट हाइट
Suzuki e-Access की सीट हाइट 763 मिमी और वजन 122 किलोग्राम है। 5 फीट 10 इंच हाइट वाले राइडर के लिए फ्लैट फुट पोजीशन मिलती है। कम हाइट वाले राइडर्स और फीमेल राइडर्स के लिए भी यह स्कूटर आरामदायक है। लेगरूम पर्याप्त है और 6 फीट से ज्यादा हाइट वाले राइडर्स भी इसे आसानी से चला सकते हैं।
फर्स्ट राइड एक्सपीरियंस
Suzuki e-Access का सस्पेंशन शहर की खराब सड़क पर भी अच्छा फील देता है। Eco मोड में पावर डिलीवरी लीनियर है और गलियों में चलाने के लिए पूरी तरह पर्याप्त है। थ्रॉटल छोड़ते ही रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग काम करती है।
Ride A मोड में एक्सीलरेशन ज्यादा शार्प और रिस्पॉन्सिव हो जाता है। ब्रेकिंग बाइट शार्प है और तुरंत रिस्पॉन्स मिलता है। मैनुवरेबिलिटी अच्छी है और हल्के वजन की वजह से लेफ्ट-राइट मूवमेंट में ज्यादा एफर्ट नहीं लगता।
टॉप स्पीड लगभग 71 km/h है। ज्यादा स्पीड पर चलाने से रेंज पर असर जरूर पड़ेगा।
अधिक जानकरी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट देखे suzuki e access
निष्कर्ष
Suzuki e-Access एक प्रीमियम फील देने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो पेट्रोल Access की पहचान को बनाए रखते हुए इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कदम रखता है। प्रीमियम फिट एंड फिनिश, स्मार्ट फीचर्स, आरामदायक राइड और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू इसे शहर के रोजाना इस्तेमाल के लिए परफेक्ट बनाती है। अगर आप पेट्रोल Access जैसी विश्वसनीयता के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं, तो Suzuki e-Access आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है।
FAQs
Suzuki e-Access किस तरह का इलेक्ट्रिक स्कूटर है?
Suzuki e-Access एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो शहर की रोजमर्रा की सवारी के लिए डिजाइन किया गया है।
Suzuki e-Access में कौन-से राइड मोड मिलते हैं?
इसमें Eco मोड और Ride A मोड दिए गए हैं, जो अलग-अलग राइडिंग स्टाइल के लिए उपयुक्त हैं।
Suzuki e-Access की टॉप स्पीड कितनी है?
इसकी टॉप स्पीड लगभग 71 km/h है, जो शहर के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त है।
Suzuki e-Access में कौन-से स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं?
इसमें TFT डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कीलेस सिस्टम, USB चार्जिंग और ऐप कनेक्टिविटी मिलती है।