70+ माइलेज और कम खर्च! Bajaj Platina 110 क्यों बनी भारत की सबसे समझदार बाइक?

अगर आप ऐसी बाइक चाहते हैं जो दिखावे से ज़्यादा काम की हो, रोज़ के सफर में जेब पर भारी न पड़े और हर दिन भरोसे के साथ स्टार्ट हो जाए, तो Bajaj Platina 110 उसी कैटेगरी की बाइक है। यह बाइक उन लोगों के लिए बनी है जिनका पहला सवाल स्पीड या फीचर्स नहीं, बल्कि माइलेज होता है। हल्का वजन, आसान कंट्रोल और कम खर्च में ज़्यादा चलने की क्षमता इसकी सबसे बड़ी पहचान है।

अगर आप 110 सीसी सेगमेंट में बाइक लेने की सोच रहे हैं, तो इस ब्लॉग में आपको Bajaj Platina 110 से जुड़ी हर जरूरी बात मिलेगी, जैसे इसका इंजन कैसा है, चलाने में कैसा महसूस होता है, माइलेज कितना देती है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

इसे भी जरूर पढ़े : Honda Rebel 500 

Bajaj Platina 110 का इंजन और परफॉर्मेंस

Bajaj Platina 110 में 115 सीसी का सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 8.5 PS की पावर और 7.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। रोज़मर्रा की राइडिंग में यह इंजन काफी स्मूद महसूस होता है और हल्के हाथ से चलाने पर जल्दी वाइब्रेशन नहीं देता।

यह बाइक ज्यादा स्पीड के लिए नहीं बनाई गई है। इसकी आरामदायक क्रूजिंग स्पीड लगभग 60 km/h के आसपास रहती है। हाईवे पर ज्यादा तेज चलाने पर हल्के वजन की वजह से थोड़ी अस्थिर लग सकती है। टॉप स्पीड की बात करें तो यह बाइक लगभग 85 से 90 km/h तक जा सकती है।

इसे भी जरूर पढ़े : 2025 Harley-Davidson X440T

Bajaj Platina 110 का माइलेज क्यों है इसकी सबसे बड़ी ताकत

माइलेज के मामले में Bajaj Platina 110 सच में कमाल करती है। सामान्य कंडीशन में यह बाइक 70 से 75 km/l तक का माइलेज निकाल कर देती है, जो इस सेगमेंट में इसे काफी आगे खड़ा कर देता है। इसी वजह से कई लोग इसे Hero Splendor, CD Deluxe और TVS की दूसरी माइलेज बाइक्स से भी बेहतर मानते हैं।

खास बात यह है कि E20 फ्यूल सपोर्ट होने के बाद भी इसका माइलेज काफी अच्छा बना रहता है, जो आज के समय में बहुत मायने रखता है।

डिजाइन, कलर और ओवरऑल लुक

Bajaj Platina 110 का डिजाइन सिंपल और प्रैक्टिकल रखा गया है। इसमें ब्लैक कलर के साथ नियन या हल्के ग्रीन टच देखने को मिलते हैं। यही स्ट्रिप्स टायर और पूरी बॉडी पर भी नजर आती हैं, जिससे बाइक थोड़ी फंकी और अलग दिखती है।

कुछ लोगों को यह कलर स्कीम पसंद आती है, तो कुछ को यह थोड़ा ज्यादा चटक लग सकती है। कुल मिलाकर इसका लुक दिखावे से ज्यादा डेली यूज को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

सस्पेंशन, टायर और ब्रेकिंग सिस्टम

इस बाइक में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिए गए हैं। सस्पेंशन बहुत ज्यादा सॉफ्ट नहीं हैं, लेकिन खराब सड़कों और गड्ढों पर ठीक-ठाक काम करते हैं। स्पीड ब्रेकर और उबड़-खाबड़ रास्तों पर बाइक आराम से निकल जाती है।

आगे और पीछे दोनों तरफ 80/100 सेक्शन के 17 इंच के ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में एक बड़ा प्लस पॉइंट हैं। ब्रेकिंग के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम मिलता है, जिसे कंपनी एंटी स्किड ब्रेकिंग कहती है। ब्रेक लगाने पर बाइक ज्यादा स्किड नहीं करती और कंट्रोल बना रहता है।

डिस्प्ले और लाइटिंग सेटअप

Platina 110 के इस वेरिएंट में आपको पूरी तरह एनालॉग डिस्प्ले मिलता है। इसमें सिर्फ स्पीडोमीटर दिया गया है और ट्रिप मीटर जैसी कोई जानकारी नहीं मिलती।

लाइटिंग की बात करें तो DRL LED है, लेकिन हेडलाइट और इंडिकेटर हैलोजन बल्ब के साथ आते हैं। रात में हैलोजन लाइट का थ्रो थोड़ा कमजोर लग सकता है। इसमें हैजार्ड लाइट का ऑप्शन भी नहीं दिया गया है।

सीट हाइट, वजन और राइडिंग कंफर्ट

Bajaj Platina 110 की सीट हाइट 807 mm है। 5.9 फीट हाइट वाले राइडर के लिए दोनों पैर आराम से जमीन पर टिक जाते हैं। यहां तक कि 5.5 फीट हाइट वाले लोग भी इस बाइक को आसानी से संभाल सकते हैं।

इस बाइक का वजन करीब 119 किलो है, जो इसे काफी हल्का बनाता है। शहर की तंग गलियों और ट्रैफिक में इसे चलाना आसान लगता है। हल्के वजन की वजह से बाइक को मोड़ना और कंट्रोल करना आसान हो जाता है।

गियरबॉक्स और चलाने का अनुभव

Bajaj Platina 110 दो वेरिएंट में आती है। एक वेरिएंट में चार गियर मिलते हैं और दूसरे में पांच गियर। यहां जिस बाइक की बात हो रही है, उसमें चार गियर वाला सेटअप दिया गया है।

Hero की बाइक्स से आने वाले राइडर्स को शुरुआत में गियर शिफ्टिंग पैटर्न थोड़ा अलग लग सकता है, क्योंकि Bajaj का पैटर्न उल्टा होता है। कुछ समय बाद इसकी आदत पड़ जाती है और फिर कोई दिक्कत नहीं होती।

फ्यूल टैंक और रेंज

इस बाइक में 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। माइलेज को देखते हुए यह टैंक कैपेसिटी काफी सही मानी जाती है। एक बार फुल टैंक कराने के बाद लंबी दूरी तक पेट्रोल भरवाने की टेंशन कम हो जाती है।

Bajaj Platina 110 के फायदे और कमियां

इस बाइक का सबसे बड़ा फायदा इसका शानदार माइलेज है। सीट कंफर्ट अच्छा है, ब्रेक रिस्पॉन्सिव हैं और कीमत भी किफायती रखी गई है। यह वेरिएंट करीब 98,000 रुपये ऑन रोड प्राइस के आसपास मिलता है। हल्का वजन और कम सीट हाइट इसे डेली यूज के लिए परफेक्ट बनाते हैं।

कमियों की बात करें तो डिस्प्ले काफी बेसिक है और हेडलाइट में LED की कमी साफ महसूस होती है। फिट और फिनिश ठीक है, लेकिन बहुत ज्यादा प्रीमियम फील नहीं देती। हाईवे पर तेज स्पीड में स्टेबिलिटी थोड़ी कमजोर लग सकती है।

अधिक जानकरी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट देखे Bajaj Platina 110

निष्कर्ष

अगर आपका फोकस सिर्फ माइलेज है और आप कम बजट में एक भरोसेमंद, आरामदायक और सिटी यूज के लिए बनी बाइक चाहते हैं, तो Bajaj Platina 110 आपके लिए एक सही विकल्प हो सकती है। यह बाइक स्पीड या हाई-टेक फीचर्स के लिए नहीं, बल्कि कम खर्च में ज्यादा चलने के लिए बनी है। कीमत और माइलेज के हिसाब से यह एक वैल्यू फॉर मनी बाइक साबित होती है।

FAQs

Bajaj Platina 110 का माइलेज कितना है?

Bajaj Platina 110 सामान्य राइडिंग कंडीशन में लगभग 70 से 75 km/l तक का माइलेज निकाल कर देती है। माइलेज इस बात पर निर्भर करता है कि बाइक को कैसे और कहां चलाया जा रहा है।

क्या Bajaj Platina 110 हाईवे के लिए सही है?

यह बाइक मुख्य रूप से सिटी और डेली यूज के लिए बनी है। हाईवे पर नॉर्मल स्पीड में चलाया जा सकता है, लेकिन ज्यादा तेज रफ्तार पर यह थोड़ी अस्थिर महसूस हो सकती है।

Bajaj Platina 110 में कितने गियर मिलते हैं?

Platina 110 दो वेरिएंट में आती है। एक वेरिएंट में चार गियर मिलते हैं और दूसरे वेरिएंट में पांच गियर का ऑप्शन दिया गया है।

Bajaj Platina 110 में डिस्क ब्रेक या ABS मिलता है?

इस बाइक में डिस्क ब्रेक या ABS नहीं मिलता। इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम दिया गया है, जिसे कंपनी एंटी स्किड ब्रेकिंग कहती है।

Bajaj Platina 110 किसके लिए सबसे सही बाइक है?

यह बाइक उन लोगों के लिए सबसे सही है जिनका फोकस सिर्फ माइलेज, कम मेंटेनेंस और रोज़मर्रा के इस्तेमाल पर है। कम बजट में भरोसेमंद बाइक चाहने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।

Leave a Comment